जौनपुर: छापेमारी में सवा लाख कीमत का थर्माकोल का प्लेट बरामद
प्लास्टिक के खिलाफ चलाए गए अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट की टीम ने शनिवार को शहर में व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान दो बड़े प्रतिष्ठानों से सवा लाख रुपये किमत का थर्माकोल व प्लास्टिक की प्लेट, गिलास बरामद किया। दुकानदार के खिलाफ 50 हजार रुपये का जर्माना लगाया गया।
डीएम दिनेश कुमार सिंह को खबर मिली थी कि नगर कोतवाली के पास कुछ बड़े प्रतिष्ठानों से प्लास्टिक थर्माकोल के प्लेट, गिलास व अन्य सामान जिले में बिक्री किए जाते हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए डीएम श्री सिंह, एसपी अशोक कुमार, सिटी मजिस्टे्रट सुरेन्द्र नाथ मिश्र, ईओ आरके प्रसाद व प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने नगर कोतवाली के ख्वाजगी टोला मोहल्ला स्थित दो बड़े गोदाम से आठ ट्राली थर्माकोल का प्लेट, गिलास जब्त कर लिया। इसे काफी दिनों से छुपा कर रखा गया था। इसी प्रकार शकरमंडी स्थित एक अन्य गोदाम से भी एक ट्राली प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्लेट, गिलास व अन्य सामान बरामद किया गया। अधिकारियों ने यहां दोनों दुकानदारों पर 50 हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया। डीएम दिनेश कुमार सिंह की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के दौरान पास. पड़ोस के अन्य दुकानों के लोग जो चोरी छुप उक्त सामानों की बिक्री कर रहे थे। दुकानों का शटर गिरा कर चल दिए।
इस संबंध में जिलाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि थर्माकोल व प्लास्टिक की बिक्री व उसके उपयोग को रोकने हेतु संघन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सभी लोगों को सहयोग करने की जरूरत है।